मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कल होगी प्रमुख एवं उपप्रमुख की विश्वास मत की अग्नि परीक्षा

On: Monday, January 15, 2024 4:47 PM


दो साल के बाद फतेहपुर प्रखंड प्रमुख सोनवा देवी एवं उप प्रमुख दिलिप कुमार यादव को अपना पद बचाने के लिए कल सदन में विश्वास मत प्राप्त करना होगा। दोनों प्रतिनिधि पिछले 2 साल से पद पर शोभा बढ़ा रहे थे। पंचायत निर्वाचन नियम के अनुसार 2 साल के बाद प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। 2 साल पूरा होते ही 25 पंचायत समिति सदस्यों में से 14 सदस्यों ने पूर्व प्रमुख अनीता देवी एवं उप प्रमुख के चुनाव में पराजित हो चुके रणधीर कुमार यादव के नेतृत्व में प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास मत व्यक्त करते हुए बीडीओं सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राहुल रंजन को 2 जनवरी को आवेदन सौपाकर सदन की बैठक बुलाने के आग्रह किया था। इसके बाद कल यानी मंगलवार को विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन की बैठक बुलाई गयी है। विश्वास मत के लिए 10:30 बजे प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी. देखना यह होगा क्या प्रमुख एवं उप प्रमुख अपने पद को बचाने के लिए विश्वास मत प्राप्त कर पाते हैं या नहीं?

बैठक को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

पंचायत समिति की बैठक में गमहमा गहमी होने की संभावना को देखते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओं ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के लिए वरीय पदाधिकारी से अतिरिक्त पुलिस बैल तैनात की अपील किया है। वहीं बैठक के दौरान प्रखंड कार्यालय परिषद में धारा 144 लागू करते हुए सिर्फ पंचायत समिति सदस्यों को ही सभागार में आने की अनुमति दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |