मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी: सांसद आदर्श ग्राम केसपा के करण आर्यन बने लेफ्टिनेंट, गांव में जश्न का माहौल

On: Thursday, December 19, 2024 3:49 PM

टिकारी संवाददाता: प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम केसपा के करण आर्यन ने लेफ्टिनेंट बनकर गांव, समाज और अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। करण ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए), देहरादून में डेढ़ साल का कठोर प्रशिक्षण पूरा कर सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में जम्मू-कश्मीर में अपनी पहली तैनाती संभाली।

करण के पिता, नीरज समदर्शी, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उनकी इस सफलता से केसपा गांव में खुशी का माहौल है। लेफ्टिनेंट का पदभार ग्रहण करने की खबर मिलते ही परिवार ने मां तारा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया।

गांव के युवाओं और समाज के लोगों ने करण की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा, “करण की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह साबित करता है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

गांववासियों का मानना है कि करण ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय से केसपा को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
“भगत सिंह को फांसी नहीं लिखी, अपना इस्तीफा लिख दिया!” – वो मुस्लिम जज जिसने ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी | शेरघाटी दोहरा हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध बना हत्या की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार | PM किसान योजना से जुड़ी अहम खबर: गया में किसान रजिस्ट्रेशन अभियान तेज, 311 कैम्पों के जरिए हो रहा पंजीकरण | RailOne ऐप यूज़ करने वालों के लिए खुशखबरी, अनारक्षित टिकट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट | कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच का कंबल वितरण अभियान जारी, पांच प्रखंडों में जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत | Cold Wave Alert: गया में कक्षा 5 तक स्कूल 7 जनवरी तक बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश | बौद्ध महोत्सव 2026 की तैयारी तेज, डीएम शशांक शुभंकर ने कालचक्र मैदान व बोधगया व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण | ज्ञान, संस्कृति और सृजन का महाकुंभ: भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ मगध पुस्तक मेला | Fatehpur Gaya News: फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में सुधा डेयरी स्टोर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध उत्पाद | गिरफ्तार गया रेल थानाध्यक्ष के लिए अंक 7 शुभ नहीं दिखता है, आइये जानें कैसे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट |