मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी कॉलेज में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

On: Wednesday, December 4, 2024 4:56 PM

टिकारी संवाददाता: अनुमंडल मुख्यालय में संचालित एस एन सिन्हा कालेज टिकारी में देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जयंती पर बुधवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा. उदय पासवान ने गणमान्य अतिथियों के बीच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसके बाद कालेज के व्याख्याताओं व छात्रों ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देश की अग्रणी समाज सुधारक व धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने वाली महिला थी। प्राचार्य ने कहा कि अहिल्याबाई के जीवन से बच्चों को सिख लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को डा. कुमार गौरव, डा. रत्नेश कुमार, डा. शक्ति कुमार पासवान सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने संबोधित करते हुए अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जबकि कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीनदयाल गुप्ता में किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार |