मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चुनावी रंजिश में उपमुखिया सह जदयू नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

On: Thursday, February 6, 2025 8:51 AM

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के चुड़ीहारा बिगहा गांव में बुधवार रात अपराधियों ने जदयू के प्रखंड महासचिव और चिरैला पंचायत के उप मुखिया महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि यह हत्या चुनावी रंजिश का नतीजा है।

पुराने विवाद के कारण रची गई साजिश

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में वार्ड सदस्य चुनाव को लेकर महेश मिश्रा का जयराम मिश्रा और चंचल मिश्रा से विवाद हुआ था। बुधवार को चंचल मिश्रा के पिता स्व. श्यामबरन मिश्रा के भोज कार्यक्रम में महेश मिश्रा को निमंत्रण मिला था, जहां वह पहुंचे। इसी दौरान घात लगाए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद इलाके में तनाव, तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों—कामता मिश्रा (पिता स्व. श्यामबरन मिश्रा), सुधीर मिश्रा (पिता कामता मिश्रा) और रणधीर मिश्रा (पिता राजाराम मिश्रा)—को महज सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उनका कहना है कि महेश मिश्रा के साथ उनका पुराना राजनीतिक विवाद था, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

जदयू नेताओं ने की न्याय की मांग

जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि महेश मिश्रा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और उनकी मेहनत को देखते हुए वर्ष 2023 में उन्हें प्रखंड महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। महेश मिश्रा अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं—15 वर्षीय गुलशन कुमार और 10 वर्षीय धर्मवीर कुमार। पिता की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य संभावित आरोपियों और हत्या के पीछे की साजिश की भी पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |