मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित टोला में विशेष शिविर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 22 विभागों की योजनाएं होंगी शामिल

On: Wednesday, April 16, 2025 3:32 PM

गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित टोला में 19 अप्रैल से आयोजित होने वाले विशेष शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कांति देवी ने की, जबकि संचालन बीडीओ डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा ने किया। बीडीओ डॉ. शर्मा ने बताया कि यह विशेष शिविर 19 अप्रैल से शुरू होकर 11 जून तक चलेगा। शिविर का आयोजन पंचायतवार चिन्हित अनुसूचित टोला क्षेत्रों में किया जाएगा। इस दौरान 22 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पूर्व में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा एवं संबंधित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और दस्तावेज वितरित किए जाएंगे।

शिविर में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, लक्ष्मीबाई पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आधार कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों का वितरण किया जाएगा। वहीं, जो लाभार्थी अब तक योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उनके आवेदन भी शिविर के दौरान स्वीकार किए जाएंगे और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। बीडीओ ने आमजन से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसी भी बिचौलिए का सहारा न लें और न ही किसी प्रकार के बहकावे में आएं। उन्होंने बताया कि यह शिविर पारदर्शी और लाभार्थी केंद्रित प्रक्रिया के तहत संचालित किया जाएगा। बैठक में बीपीआरओ स्मिता वर्मा, मनरेगा पीओ, सांख्यिकी पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |