मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया शहर के जयप्रकाश झरना के पास लगा तिरंगा आधा झुका हुआ पाया गया, भाजपा नेता ने कहा- राष्ट्रीय ध्वज का घोर अपमान

On: Wednesday, January 8, 2025 1:38 PM

देवब्रत मंडल

गया शहर के जयप्रकाश झरना गोलंबर में लगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बुधवार को आधा झुका हुआ देखा गया है। जिस पर भाजपा नेता विकास कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिन्होंने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया है। श्री कुमार ने आधा झुके हुए तिरंगे की तस्वीर उतार कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नगर आयुक्त कुमार अनुराग को प्रेषित करते हुए कहा है कि गया नगर निगम की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का घोर अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि गया शहर स्थित जयप्रकाश झरना के समक्ष स्थापित विशाल धवज आधा झुका हुआ पाया गया। जिसके कारण राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। इस विषय की सूचना व शिकायत भारत सरकार पशु कल्याण बोर्ड मा. प्रतिनिधि व भाजपा नेता विकास कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी किसल्य श्रीवास्तव व नगर आयुक्त अनुराग कुमार दोनों को देते हुए दोषी कर्मचारियों व पदाधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।

Video

इधर, जब संबधित क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 के पार्षद गजेंद्र सिंह से इस तरह की लापरवाही के बारे में उनसे उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा- तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ होगा। जब उनसे पूछा गया कि इसके लिए किसे दोषी करार दिया जा सकता है तो उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने भी इस तरह की लापरवाही पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
इस संबंध में जब नगर आयुक्त से उनका पक्ष जानने के लिए चलभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जबकि उनके व्हाट्सएप पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उनकी ओर से कोई प्रत्युत्तर नहीं आया।

बता दें कि जिस जगह पर जयप्रकाश झरना गोलंबर है। यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। इस स्थान से जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों और पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है लेकिन इस झुके हुए राष्ट्रीय ध्वज पर किसी की नजर नहीं पड़ी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
आदर्श मध्य विद्यालय के 98 बालिकाओं को कैंसर से बचाव का दिया गया टीका | गया में प्रधानाचार्य पर एमडीएम चावल से मजदूरी चुकाने का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप | टिकारी में कल 6 घंटे बिजली रहेगी गुल | पंचानपुर बाजार बंद: मजदूर हत्या कांड पर आक्रोश, आरोपितों की गिरफ्तारी व स्पीडी ट्रायल की मांग | पाठकों की कलम से: गया शहर विधानसभा में कांग्रेस-राजद या भाजपा… किसका होगा दबदबा? | गया-कोडरमा रेलखंड पर लैंडस्लाइड, बाल-बाल बची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, तीन घंटे ठप रहा परिचालन | भ्रष्टाचार और विकास की उपेक्षा पर फूटा आक्रोश, टिकारी में धरना प्रदर्शन | नदी पार करने के दौरान मां के सामने बेटी की डूबने से हो गई मौत | एक सप्ताह में तीसरी वारदात: टिकारी में दो घरों से लाखों की चोरी | केसपा में वीर सपूत रौशन कुमार की 5वीं शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि |