मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी में मनमानी पर उतरा सिस्टम: एक साल से वृद्धापेंशन की गुहार लगाते-लगाते थक गए 70 वर्षीय विशेशर चौधरी, ऑपरेटर बोला– बहुत एडवांस बन रहा है, देखते हैं किससे पेंशन बनवाता है

On: Wednesday, December 3, 2025 3:00 AM

अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत के 70 वर्षीय महादलित वृद्ध जो लाठी पर चलता है विशेशर चौधरी पिछले एक साल से वृद्धापेंशन के लिए चक्कर लगाते-लगाते पूरी तरह टूट चुके हैं। ग्राम कचहरी से लेकर पंचायत शिविर, प्रखंड कार्यालय और बीडीओ तक, हर जगह आवेदन और दस्तावेज जमा करने के बाद भी उनका पेंशन आज तक स्वीकृत नहीं हुआ। थक-हार कर अंततः वे नीमचक बथानी अनुमंडल पदाधिकारी के पास अपनी गुहार लेकर पहुंचे।

विशेश्वर चौधरी ने बताया कि 27 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत सीढ़ में आयोजित ग्राम सभा शिविर में उन्होंने सभी कागजात सौंप दिए थे। इसके बाद 19 अप्रैल को टेउसा स्थित वार्ड संख्या 02 और 03 में आयोजित महादलित विशेष विकास शिविर में भी उन्होंने पूरे दस्तावेज पुनः जमा किए।

कई महीनों बाद जब प्रखंड कार्यालय जाकर स्थिति जाननी चाही तो पता चला कि पेंशन फॉर्म बन ही नहीं पाया। बाद में उनसे कहा गया कि बाहर से ऑनलाइन करा दीजिए। उन्होंने बाहर से आवेदन भी करा दिया, लेकिन कुछ महीनों बाद जानकारी मिली कि उनका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया।

निराश होकर उन्होंने यह शिकायत अतरी बीडीओ से की। बीडीओ ने डाटा ऑपरेटर कन्हैया कुमार को स्पष्ट निर्देश दिया कि “इनका पूरा कागजात लेकर पेंशन कर दो।” बावजूद इसके ऑपरेटर ने पेंशन बनाने से साफ इनकार कर दिया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ऑपरेटर ने तिरस्कारपूर्ण लहजे में कहा— “ये बहुत एडवांस बन रहा है… देखते हैं किससे पेंशन बनवाता है!” यहां फ्री में काम नहीं होता है।

इस मनमानी और अपमानजनक रवैये से आहत विशेश्वर चौधरी जो लाठी पर चलता है ने कहा कि सरकार कागजों पर महादलित विशेष विकास शिविर लगाती है, लेकिन जमीन पर अधिकारी खानापूर्ति कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा, “एक साल से दौड़ रहा हूं… अब थककर एसडीओ साहब के पास आया हूं।

सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए एक 70 वर्षीय महादलित को इतना अपमान, संघर्ष और उपेक्षा झेलनी पड़े—यह प्रशासनिक सिस्टम की गंभीर विफलता को उजागर करता है। अब देखना यह होगा कि एसडीओ इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज |