मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में हुई मौत के मामले में एक गिरफ्तार, दुल्हन के भाई को लगी थी गोली

On: Thursday, November 28, 2024 3:09 AM

टिकारी संवाददाता: तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 22 नवंबर की रात टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव में हुई थी, जब तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान जगदीशपुर गांव निवासी कुंदन कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता अनिल पासवान ने घटना को लेकर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मुहल्ले से खड़गपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, जो इस मामले का मुख्य आरोपी है, को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |