मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टेउसा सूर्य मंदिर में दीपोत्सव की जगमगाहट, हजारों दीपों से रोशन हुआ मंदिर परिसर

On: Thursday, October 31, 2024 4:56 PM

अतरी प्रखंड के टेउसा गांव में इस वर्ष दीपावली के अवसर पर श्री श्री सूर्य नारायण मनोकामना मंदिर निर्माण स्थल पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। गुरुवार शाम टेउसा समाज विकास संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस दीपोत्सव में गांव के सैकड़ों लोगों ने मिलकर हजारों दीयों की रोशनी से मंदिर परिसर को रोशन कर दिया। टेउसा समाज विकास संगठन के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान गांव के हर घर से लोग दीप लेकर आए और पूरे उल्लास के साथ मंदिर परिसर में दीप जलाए। इस दौरान गांववासियों ने सुख, शांति, समृद्धि और वैभव की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए।

भव्य सूर्य मंदिर और छठ घाट का निर्माण जारी

टेउसा में भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। मंदिर के चारों ओर छठ घाट का निर्माण भी जारी है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। यह कदम छठ महापर्व के दौरान आसपास के गांवों के लोगों के लिए एक आस्था के केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि अब क्षेत्र के लोगों को छठ पूजा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे आसपास के सैकड़ों गांवों के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

सामाजिक एकता और समर्पण की मिसाल

दीपोत्सव के अवसर पर छोटे-बड़े सभी गांववासी एकजुट होकर इस आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर छोटू चौधरी, जर्मनी पासवान, बैजनाथ चौधरी, पन्ना लाल, संतोष गुप्ता, अनिल चौधरी, दीपक गुप्ता, सुजीत कुमार, मुकेश चौधरी, अजय चौधरी, सनी चौधरी, और डब्लू कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दीपोत्सव को सफल बनाया और मंदिर परिसर को रोशनी से नहला दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |