मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टेउसा सूर्य मंदिर में दीपोत्सव की जगमगाहट, हजारों दीपों से रोशन हुआ मंदिर परिसर

On: Thursday, October 31, 2024 4:56 PM

अतरी प्रखंड के टेउसा गांव में इस वर्ष दीपावली के अवसर पर श्री श्री सूर्य नारायण मनोकामना मंदिर निर्माण स्थल पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। गुरुवार शाम टेउसा समाज विकास संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस दीपोत्सव में गांव के सैकड़ों लोगों ने मिलकर हजारों दीयों की रोशनी से मंदिर परिसर को रोशन कर दिया। टेउसा समाज विकास संगठन के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान गांव के हर घर से लोग दीप लेकर आए और पूरे उल्लास के साथ मंदिर परिसर में दीप जलाए। इस दौरान गांववासियों ने सुख, शांति, समृद्धि और वैभव की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए।

भव्य सूर्य मंदिर और छठ घाट का निर्माण जारी

टेउसा में भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। मंदिर के चारों ओर छठ घाट का निर्माण भी जारी है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। यह कदम छठ महापर्व के दौरान आसपास के गांवों के लोगों के लिए एक आस्था के केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि अब क्षेत्र के लोगों को छठ पूजा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे आसपास के सैकड़ों गांवों के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

सामाजिक एकता और समर्पण की मिसाल

दीपोत्सव के अवसर पर छोटे-बड़े सभी गांववासी एकजुट होकर इस आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर छोटू चौधरी, जर्मनी पासवान, बैजनाथ चौधरी, पन्ना लाल, संतोष गुप्ता, अनिल चौधरी, दीपक गुप्ता, सुजीत कुमार, मुकेश चौधरी, अजय चौधरी, सनी चौधरी, और डब्लू कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दीपोत्सव को सफल बनाया और मंदिर परिसर को रोशनी से नहला दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन | सतर्कता जागरूकता सप्ताह: डीडीयू मंडल में निकाली गई रैली, यात्रियों से कहा- अवैध वसूली का करें विरोध | क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग | गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला |