मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नगर निगम में लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमराई, नहीं हो रही बोर्ड की बैठक, पार्षद सह रहे ‘अपमान’

On: Sunday, September 22, 2024 3:45 AM

देवब्रत मंडल

लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुन कर आए गया नगर निगम के पार्षद ‘अपमान’ का घूंट पी रहे हैं। क्षेत्र की जनता हर दिन इनसे सवाल करते हैं और पार्षद बेचारे से नजर आ रहे हैं, इनके पास कोई जवाब नहीं है कि लोगों को समझा सकें कि आखिर हम क्या करें। नगर निगम बोर्ड की बैठक नहीं हो रही है। ताकि बैठक में पार्षद अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के पटल पर रखें और इस पर कार्ययोजना तैयार कर उसे स्वीकृति प्रदान करा सकें।

नगर निगम की लोकतांत्रिक व्यवस्था में बोर्ड सर्वोपरि है। जैसे लोकसभा या विधानसभा में इसके सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के पटल पर रखते हैं और इसके क्रियान्वयन के लिए मंजूरी देते हैं। लेकिन निगम बोर्ड की बैठक हो नहीं रही है तो यह कहना अतिश्योक्ति नहीं कि यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमरा गई है।

04 जुलाई के बाद नहीं हुई है बैठक

इस संबंध में वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी कहती हैं कि विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2024 को लेकर भी बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई। इससे सभी पार्षद दुखी हैं। अब दशहरा, दीपावली और छठ पर्व नजदीक है। ऐसे में बोर्ड की बैठक शीघ्र होना चाहिए।

कई पार्षद सफाई व्यवस्था से हैं नाराज

पितृपक्ष मेला को लेकर निगम द्वारा जो सफाई व्यवस्था की गई है, उसे लेकर कई पार्षद नाराज हैं। अब तो मेयर भी सफाई के लिए हुई निविदा में कथित तौर पर गड़बड़ी की बात कह रहे हैं।

पूर्व नगर आयुक्त के कार्यकाल में बैठक के लिए किया गया था अनुरोध

गया नगर निगम के पूर्व आयुक्त आईएएस अभिलाषा शर्मा के कार्यकाल में ही सशक्त स्थायी समिति और बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए पत्र लिखा गया था लेकिन बैठक नहीं बुलाई गई।

नए नगर आयुक्त भी बैठक संबंधित फ़ाइल को देख चुके हैं

गया नगर निगम के नए आयुक्त आईएएस कुमार अनुराग जब अपना पदभार ग्रहण किया तो पितृपक्ष मेला सिर पर था, इसलिए इन्होंने बोर्ड की बैठक अबतक नहीं बुलाई। निगम सूत्रों की मानें तो नगर आयुक्त ने बोर्ड की बैठक आहूत करने सबंधित संचिका प्रस्तुत करने को कहा और इनके पास पहुंच भी गई है लेकिन…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |