मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में पूर्व वार्ड सदस्य के 14 वर्षीय पुत्र का शव संदिग्ध हालत में मिला, गले पर दबाव के निशान, हत्या की आशंका

On: Monday, June 23, 2025 2:55 PM

फतेहपुर संवाददाता मनोज कुमार

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टनकुप्पा प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत स्थित श्रीरामपुर गांव में मंगलवार को एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी एवं पूर्व वार्ड सदस्य सुरेश चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, विशाल का शव गांव के ही जानकी मांझी के बंद घर में पाया गया, जो मृतक के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के समय जानकी मांझी और उनके परिजन ईंट भट्ठा पर कार्य के लिए गए हुए थे, जिससे घर में कोई मौजूद नहीं था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया, जिसमें मृतक की गर्दन पर गहरे काले निशान पाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, निशान इस प्रकार के हैं जैसे किसी ने गला दबाकर हत्या की हो। वहीं आंख के नीचे भी हल्का सा चोट का निशान दिखाई दिया है, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

फतेहपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विशाल की संदिग्ध मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


(घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए ‘मगध लाइव’)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |