मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जूते के सोल में छिपाकर  सीतामढ़ी का कुख्यात शातिराना तरीके से अपने शागिर्दों से मंगवाया था मोबाइल फोन,जेल कर्मियों की सतर्कता से जेल गेट पर मोबाइल लेकर आए दोनों युवक धराए

On: Wednesday, September 3, 2025 5:33 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गयाजी सेंट्रल जेल में बंद अपराधियों को मोबाइल फ़ोन अब जेल कर्मियों की मिलीभगत से नहीं, बल्कि उनसे जेल गेट पर मिलने आने वाले उनके परिजन या फिर परिचित पहुंचा रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब 2 सितंबर को शिवहर जिले के रहने वाले दो युवक गयाजी सेंट्रल जेल में हत्या सहित अन्य मामले में बंद सीतामढ़ी का कुख्यात अभिषेक सिंह से मिलने पहुंचे था।

गिरफ्तार आरोपी

इस दौरान जब उनके पास रहे खाने-पीने के सामानों के साथ एक चप्पल देखा गया और तलाशी के क्रम में चप्पल के सोल में छुपाकर रखा गया एक मोबाइल फोन, एक बैटरी एवं एक डाटा केबल बरामद किया गया। इस दौरान दोनों युवकों को जेल कर्मियों के द्वारा हिरासत में लेकर रामपुर थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में सेंट्रल जेल के जेलर सुदर्शन सिंह ने बताया मामले में रामपुर थाना की पुलिस ने दोनों युवकों की गिरफ्तारी की है।

पकड़े गए दोनों युवक बिहार के शिवहर जिले के पुनरिया थाना क्षेत्र के बंसत गांव के रहने शिवम कुमार पिता उदय सिंह व उदय कुमार पिता जितेंद्र महतो बताए जा रहे हैं। मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि रामपुर थाना के थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने करते हुए बताया मामले में रामपुर थाना कांड संख्या 450/25 दर्ज कर आरोपियों को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल |