मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फोन पर बोली थी – मेरी हत्या कर दी जाएगी , अगले ही दिन फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता

On: Tuesday, December 2, 2025 3:43 PM

कोंच में छह माह की विवाहित की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

कोंच। थाना क्षेत्र के प्रधाना गांव में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका प्रशंसा कुमारी उर्फ राधा (उम्र 21 वर्ष), मूल निवासी हथियारा, देवकुंड (औरंगाबाद), की शादी प्रधाना गांव निवासी उमेश साहू के पुत्र अनुराग साव से इसी वर्ष 8 अप्रैल को हुई थी।

परिजनों ने बताया कि प्रशंसा की शादी को मात्र छह माह हुए थे। मृतका के भाई विवेक कुमार के अनुसार, उसकी बहन फोन पर अक्सर दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने की बात बताती थी। उन्होंने दावा किया कि सोमवार रात भी प्रशंसा ने फोन कर अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा था, “यदि जल्दी नहीं आए तो मेरी हत्या कर दी जाएगी।”

परिजनों ने बताया कि जब वे मंगलवार सुबह बहन के घर पहुंचे तो प्रशंसा फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध मौत से जुड़े बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |