मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का आवेदन लंबित रहने पर एसडीएम ने बीएसओ को लगाई फटकार

On: Thursday, December 26, 2024 4:11 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी एसडीएम सुजीत कुमार ने गुरुवार को प्रखण्ड सांख्यिकी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में श्री कुमार ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जांच की गई। श्री कुमार ने जांच के क्रम में पाया कि विगत छः माह से सैकड़ो की संख्या में आवेदन लंबित हैंउ। वहीं ऑनलाइन मोड से प्राप्त आवेदन का भी निष्पादन नही किया गया है। साथ ही ऑफलाइन मोड से प्राप्त आवेदनों को कई महीने से ऑनलाइन नही किया गया ना ही पंजी संघारित किया गया। श्री कुमार द्वारा बीएसओ से कार्यालय में पाई गई अनियमितता को तत्काल दूर करने व सभी लंबित आवेदन को निष्पादित करने का आदेश दिया गया। साथ ही श्री कुमार द्वारा नप के आरटीपीएस काउंटर के कार्यपालक सहायक को भी कार्यालय कक्ष में बुलाकर आवेदन की स्थिति की जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर एसडीएम श्री कुमार द्वारा अनुमण्डल अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया गया व व्यवस्था की जानकारी ली गई। एसडीएम के साथ बीडीओ नीरज आनंद भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |