मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मनाई गई सरदार पटेल की पुण्यतिथि, विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प

On: Sunday, December 15, 2024 3:07 PM

देवब्रत मंडल

गया के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में राष्ट्र के गौरव सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पटेल निर्माण सेना के जिला अध्यक्ष अरुण राऊत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

सभा की शुरुआत में अरुण कुमार राऊत ने सरदार पटेल को भारत के सबसे बड़े देशभक्तों में से एक बताया और उनके योगदान को याद किया। पूर्व पार्षद बृज भूषण प्रसाद उर्फ कल्लू भैया ने कहा, “सरदार पटेल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रतीक है।”कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर अपने विचार रखे। अमरनाथ राय ने उन्हें “महान योद्धा” कहा, जबकि अरविंद कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि सरदार पटेल किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं थे; वे पूरे देश के प्रिय नेता थे। मधुकर पटेल, रिन्टु पटेल, संतोष राऊत, नरेश राऊत, गोपाल महाजन और अन्य वक्ताओं ने भी सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर अपने विचार रखे। अमरनाथ राय ने उन्हें “महान योद्धा” कहा, जबकि अरविंद कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि सरदार पटेल किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं थे; वे पूरे देश के प्रिय नेता थे। मधुकर पटेल, रिन्टु पटेल, संतोष राऊत, नरेश राऊत, गोपाल महाजन और अन्य वक्ताओं ने भी सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
सभा के समापन पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. बिनोद कुमार मंडल ने उपस्थित लोगों से सरदार पटेल की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जब तक हम सरदार पटेल की एकता और राष्ट्रवाद की सोच पर नहीं चलेंगे, तब तक भारत और इसकी संस्कृति को मजबूत नहीं किया जा सकता।”

सभा के समापन पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. बिनोद कुमार मंडल ने उपस्थित लोगों से सरदार पटेल की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जब तक हम सरदार पटेल की एकता और राष्ट्रवाद की सोच पर नहीं चलेंगे, तब तक भारत और इसकी संस्कृति को मजबूत नहीं किया जा सकता।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार | गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश | रेलवे का बड़ा एक्शन: डीडीयू, गया और सासाराम में ‘किलेबंदी’ कर सघन टिकट जांच, बिना टिकट वालों से वसूले गए करीब 5 लाख रुपये | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार |