मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के रहनेवाले रिटायर्ड जज का हुआ निधन, रेलमार्ग से शव गया पहुंचा

On: Tuesday, October 15, 2024 10:18 PM

गया जिले के शेरघाटी के कठार के रहने वाले रिटायर्ड जज कमला प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। जिनका पार्थिव शरीर मंगलवार को रेलमार्ग से गया जंक्शन लाया गया। दिवंगत जज के एक पुत्र पीएम नरेंद्र मोदी के काफी करीबी और नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को रिटायर्ड जज का पार्थिव शरीर 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गया जंक्शन लाया गया। यहां से उनके पार्थिव शरीर को अनुग्रह पूरी कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया।

इसके बाद गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की गई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दिवंगत जज के एक पुत्र नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं जो गया जंक्शन पर अपने कुछ परिवार के साथ शव को ले जाने के लिए आए हुए थे। पार्थिव शरीर को 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से लाया गया था। इसे लेकर पार्सल कार्यालय के कर्मचारी, रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।रेलवे सूत्रों ने बताया कि रिटायर्ड जज मूल रूप से गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के कठार के निवासी थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |