मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे बोर्ड ने की अनुशंसा, गया और सासाराम आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश व संजीव कुमार सहित उनकी टीम किए जाएंगे पुरस्कृत

On: Tuesday, December 10, 2024 1:26 PM

देवब्रत मंडल

नौकरियों में रिवॉर्ड का बड़ा महत्व होता है। विशेषकर परिस्तिथियाँ जब प्रतिकूल हो और उसमें यदि आप बेहतर कार्य कर लेते हैं तो प्रशासन की नजरों में जब सम्मान भेंट करने की भावना जागृत हो जाती है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और इस तरह की उपलब्धि हासिल की है गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश और सासाराम पोस्ट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और उनकी टीम ने।
रेलवे बोर्ड ने इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, संजीव कुमार सहित तेज तर्रार सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सहित कई हेड कॉन्स्टेबल और आरक्षी को उनके बेहतर और अच्छे कार्य के लिए रिवॉर्ड देने की अनुशंसा की है।

उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश
इंस्पैक्टर संजीव कुमार

रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को रिवॉर्ड की अनुशंसा पत्र प्रेषित किया है। जिसमें गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, सासाराम पोस्ट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, गया पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक अजय तिग्गा, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, रमेश चंद्र राम, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, अमित कुमार, शशि शेखर, विकास कुमार, एसआईबी के आरक्षी प्रवीण कुमार मिश्रा का नाम शामिल है। इसके अलावा सासाराम आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक दीपेंद्र सिंह राणावत, प्रधान आरक्षी भुवनेश्वर राय एवं शशि कुमार का भी नाम शामिल है।
डीडीयू मंडल के गया और सासाराम आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक क्रमशः अजय प्रकाश एवं संजीव कुमार सहित उनकी टीम को नकद राशि से भी पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है। इस संबंध में डीडीयू मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज ने उक्त आशय की जानकारी दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |