मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केसपा में वीर सपूत रौशन कुमार की 5वीं शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

On: Tuesday, September 16, 2025 2:28 AM

टिकारी संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत केसपा गांव में सोमवार को भारतीय सेना के वीर जवान स्व. रौशन कुमार की 5वीं शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

श्रद्धांजलि देते हुए शहीद के पिता नागेंद्र शर्मा, मां संजू देवी और भाई आलोक कुमार की आंखें नम हो गईं। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों में हिमांशु शेखर, नीरज कुमार, सुबोध कुमार, राहुल कुमार, जय प्रकाश शर्मा सहित कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में सेना के जवान रौशन कुमार शहीद हो गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |