मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

द्वापरकालीन बेला काली मंदिर में नवरात्र की तैयारियाँ तेज़, प्रशासन और कमेटी ने कसी कमर

On: Sunday, September 21, 2025 4:12 PM

बेलागंज। गया जी के बेलागंज प्रखंड स्थित द्वापर कालीन बेला काली मंदिर परिसर में आगामी नवरात्र महोत्सव को लेकर रविवार को प्रशासन, मंदिर कमिटी एवं दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नवरात्र के अवसर पर हर साल यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गजानंद मेहता और थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही मंदिर तक जाने वाले विभिन्न मार्गों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

अंचलाधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान दुकानें सड़क पर फैलाकर न लगाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मंदिर के मुख्य गेट से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए प्रखंड कार्यालय के पुराने परिसर में अस्थाई वाहन पड़ाव बनाया जाएगा।

इससे पूर्व थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह का भड़काऊ, जातीय या राजनीतिक गाना एवं पोस्टर का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित पूजा समिति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद |