मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

द्वापरकालीन बेला काली मंदिर में नवरात्र की तैयारियाँ तेज़, प्रशासन और कमेटी ने कसी कमर

On: Sunday, September 21, 2025 4:12 PM

बेलागंज। गया जी के बेलागंज प्रखंड स्थित द्वापर कालीन बेला काली मंदिर परिसर में आगामी नवरात्र महोत्सव को लेकर रविवार को प्रशासन, मंदिर कमिटी एवं दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नवरात्र के अवसर पर हर साल यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गजानंद मेहता और थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही मंदिर तक जाने वाले विभिन्न मार्गों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

अंचलाधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान दुकानें सड़क पर फैलाकर न लगाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मंदिर के मुख्य गेट से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए प्रखंड कार्यालय के पुराने परिसर में अस्थाई वाहन पड़ाव बनाया जाएगा।

इससे पूर्व थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह का भड़काऊ, जातीय या राजनीतिक गाना एवं पोस्टर का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित पूजा समिति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस | केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम |