मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया से अपहृत चार लड़कियों को गया पुलिस ने हरियाणा से किया सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार

On: Tuesday, December 3, 2024 4:29 PM

गया: गया पुलिस ने अपहरण के एक जटिल मामले को सुलझाते हुए महज 36 घंटे में चार अपहृत किशोरियों को हरियाणा के जखोदा गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का विवरण

29 नवंबर 2024 को एक वादिनी ने लुटुआ थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री घर पर अकेली थी और वह काम पर गई थीं। वापस आने पर उन्होंने पाया कि उनकी पुत्री घर से लापता है। इसके अलावा, तीन अन्य लड़कियां भी अपने-अपने घरों से गायब थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए लुटुआ थाना में कांड संख्या 31/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में लुटुआ थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के अधिकारी, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पता चला कि चारों अपहृत किशोरियां हरियाणा के असौदा थाना क्षेत्र के जखोदा गांव में हैं।

हरियाणा में छापेमारी और बरामदगी

डीएसपी इमामगंज ने बताया कि हरियाणा पुलिस के सहयोग से जखोदा गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार (पिता सुरेश पासवान, निवासी शिवा वार्ड नं. 04, थाना कोठी, जिला गया) के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर एक मकान की तलाशी ली गई, जहां से चारों अपहृत किशोरियां सकुशल बरामद की गईं।गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार ने स्वीकार किया कि वह नौकरी दिलाने के बहाने चारों किशोरियों को बहला-फुसलाकर हरियाणा लेकर आया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |