मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हत्या के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

On: Thursday, November 28, 2024 2:08 AM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग मामलों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्रवाई की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की रात एक तिलक समारोह के दौरान गोली चलने से मानिकपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अनिल पासवान के पुत्र कुंदन कुमार की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी मदद और अन्य सूचनाओं के आधार पर मंगलवार रात को कोतवाली थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मुहल्ले से खड़गपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

दूसरे मामले में पुलिस ने टिकारी थाना क्षेत्र के छठवां गांव से हत्या के आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। इस पर बेलागंज थाना क्षेत्र के छतिसापुर निवासी सुनील यादव की बहन की हत्या कर शव जलाने का आरोप है। सुनील यादव ने विकास और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान सीआई अर्जुन कुमार, एसएचओ चंद्रशेखर कुमार, एसआई सूर्येश शर्मा, विकास सिंह शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
डीआरएम की अध्यक्षता में ओबीसी एवं एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संगठनों के साथ संवाद, 25 सूत्री मांगों सहित कर्मचारी कल्याण पर विस्तृत चर्चा | नगर आयुक्त ने किया केदारनाथ मार्केट का स्थल निरीक्षण, सुव्यवस्थित और आधुनिक ढंग से विकसित करने के दिए निर्देश | इतिहास रचता बोधगया: 220 मूर्तियों का दान, वैश्विक भिक्खु संघ की उपस्थिति—कल होगा 21वें त्रिपिटक समारोह का भव्य समापन | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर गया केंद्रीय कारा में जागरूकता कार्यक्रम, गीत-संगीत के बीच बंदियों को बताए गए अधिकार | रेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सासाराम और रफीगंज में विशेष ‘किलेबंदी’ अभियान, बिना टिकट यात्रा कर रहे 825 यात्री पकड़े गए | रात में बाइक उड़ाने वाले चोर कैमरे में कैद, बेलागंज–चाकन्द क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं से हड़कंप | गया जी में चौहद्दी के बाहर और चलते वाहन से वसूली हो रही है अवैध वसूली, चार संवेदकों को शोकॉज | गुरारु के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजारुल हक के निधन पर डब्लूएचओ कार्यालय में शोकसभा, स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर | फतेहपुर प्रखंड के अजय यादव ने रूस में रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक | गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की विदेशी शराब जब्त, वैशाली का ट्रक चालक गिरफ्तार |