मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नगर आयुक्त ने किया केदारनाथ मार्केट का स्थल निरीक्षण, सुव्यवस्थित और आधुनिक ढंग से विकसित करने के दिए निर्देश

On: Thursday, December 11, 2025 2:59 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गयाजी। नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने गुरुवार को केदारनाथ मार्केट का विस्तृत निरीक्षण कर मार्केट क्षेत्र में फैली अव्यवस्था, अतिक्रमण और असंगठित दुकानों की स्थिति का बारीकी से आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय दुकानदारों और निगम अधिकारियों के साथ बातचीत कर समस्याओं को समझा तथा मार्केट को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक ढंग से विकसित करने के निर्देश दिए।
स्थल भ्रमण के क्रम में उप नगर आयुक्त, सभी नगर प्रबंधक, टाउन प्लानर, मार्केट प्रभारी इत्यादि मौजूद थे।

केदार नाथ मार्केट क्षेत्र में फैली अव्यवस्था, अतिक्रमण और असंगठित दुकानों की स्थिति का बारीकी से किया आकलन, दिया सुजज्जित ढंग से विकसित करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सबसे पहले मार्केट में फैले अतिक्रमणों का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर दुकानों के बाहर अस्थायी शेड, अवैध ढांचे और सामान फैलाकर रखने की वजह से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस पर उन्होंने उप नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक को तत्काल अतिक्रमण हटाने और पूरे परिसर को खुला, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि मार्केट क्षेत्र में साफ-सफाई और सुचारू यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मार्केट के खाली भूखंड पर हटाए जाएंगे अतिक्रमण, अस्थाई दुकानों के लिए वेडिंग जॉन बनाकर समायोजित करने का निर्देश

इसके बाद उन्होंने स्थायी दुकानों की नंबरिंग की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर स्थायी दुकान को एक यूनिक नंबर दिया जाए, जिससे व्यापारिक पहचान स्पष्ट हो सके और निगम रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रह सके। इससे न केवल राजस्व प्रबंधन में सुधार होगा बल्कि दुकानदारों को भी अपनी पहचान और स्थान निर्धारण में सुविधा मिलेगी।

अस्थायी दुकानों पर बात करते हुए नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने स्पष्ट किया कि फुटकर विक्रेताओं को किसी भी स्थिति में अनियमित स्थानों पर दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अस्थायी दुकानों को चिन्हित कर मार्केट परिसर में खाली जगह पर वेंडिंग ज़ोन बनाकर समायोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि वेंडिंग ज़ोन बनाए जाने से न केवल फुटकर व्यापारियों को सम्मानजनक जगह मिलेगी बल्कि मुख्य मार्गों पर भीड़ और अव्यवस्था कम होगी।

मार्केट को पुनर्गठित करने के लिए आयुक्त ने एक विशेष कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्केट की सौंदर्यीकरण योजना में पक्के मार्ग, बेहतर रोशनी, कचरा निस्तारण व्यवस्था और पार्किंग की समस्या का समाधान शामिल किया जाए। इसके लिए निगम अधिकारी दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों में देरी होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का यह कदम केदारनाथ मार्केट को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक बनाए जाने की दिशा में अहम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों दोनों को लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |