मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुरारु के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजारुल हक के निधन पर डब्लूएचओ कार्यालय में शोकसभा, स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर

On: Tuesday, December 9, 2025 3:42 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गया। गुरारु प्रखंड के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजारुल हक के आकस्मिक निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग में शोक और अविश्वास का माहौल है। मंगलवार को डब्लूएचओ कार्यालय, गया में उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई। उपस्थित सभी लोग सोमवार की शाम आई इस दुःखद सूचना से व्यथित दिखे। डब्लूएचओ के दीपक कुमार ने बताया कि डॉ. हक के अचानक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने कहा—
“वे जितने मजबूत, साहसी और निडर थे, उतने ही सरल और विनम्र भी। हर जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते थे। कुछ ही दिन पहले खुशी-खुशी बताया था कि उनकी पदोन्नति निदेशक रैंक में हुई है और संभव है जल्द ही सचिवालय में योगदान देना पड़े। किसे पता था कि इससे पहले ही ईश्वर उन्हें अपनी शरण में बुला लेगा। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।”

एसएमओ डॉ. कुणाल ने भावुक होते हुए कहा—
“हमने केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि एक सच्चे इंसान को खोया है। उनका शांत स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोगी व्यक्तित्व संस्था की पहचान था। यह क्षति अपूरणीय है।”

शोकसभा में उपस्थित अधिकारियों—विष्णु कुमार, वीरेंद्र पाठक, रविंद्र कुमार रवि, राजीव कुमार, कौशल कुमार, शंकर कुमार, मनोज कुमार, विपिन कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, विजय कुमार सिन्हा, अमजद जावेद, अमरेश कुमार, प्रमोद कुमार सहित कई कर्मियों—ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि डॉ. हक की जगह कोई नहीं ले सकता।

कार्यक्रम में गुरारु के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
डॉ. अंजारुल हक फुलवारी शरीफ, पटना के रहने वाले थे और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी निष्ठा व सौम्य छवि को हमेशा याद किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |