मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की विदेशी शराब जब्त, वैशाली का ट्रक चालक गिरफ्तार

On: Tuesday, December 9, 2025 1:56 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गया। बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करों की गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 40 लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। विभाग ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो ट्रक के माध्यम से बड़ी मात्रा में शराब ले जा रहा था।

अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा गया

सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि BR-06GC-1889 नंबर के ट्रक को गुप्त सूचना के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक में विदेशी शराब के कार्टून छिपाकर ले जाए जा रहे थे। मौके से ट्रक चालक उदय कुमार, पिता—शिवनाथ राय, निवासी—राम मंदिर, इनयातनगर रासुलपुर, थाना गोरौल, जिला वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया।

13,320 बोतल विदेशी शराब बरामद

जांच के बाद टीम ने ट्रक से 310 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए, जिनमें कुल 13,320 बोतलें शामिल हैं। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपए बताया जा रहा है। साथ ही तस्करी में उपयोग किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र अदालत में समर्पित किया जाएगा। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई शराब तस्करों पर लगातार की जा रही निगरानी का परिणाम है। छापेमारी टीम में शामिल विजय कुमार (सअनि), बंटी यादव (सअनि), हलेन्द्र कुमार (सअनि), मद्य निषेध विभाग के सिपाही, सैप बल तथा गृह रक्षा जवान सक्रिय रूप से शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर |