मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जी में चौहद्दी के बाहर और चलते वाहन से वसूली हो रही है अवैध वसूली, चार संवेदकों को शोकॉज

On: Tuesday, December 9, 2025 4:37 PM

नगर निगम गयाजी अंतर्गत चार स्टैंड के सैरात के संवेदकों की समीक्षा बैठक के दौरान नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने सैरातों का पारदर्शी संचालन पर सख्त दिखे। नगर निगम के कर संग्रहकर्ता द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि सैरात का चिन्हित स्थान जिला स्कूल, चौक, सिकड़िया मोड़ और डेल्हा बस स्टैंड है। लेकिन संबंधित संवेदकों के द्वारा निर्धारित चौहद्दी के बाहर और चलते वाहन से वसूली हो रही है। साथ ही, प्रतिवेदित किया गया कि आते जाते सड़कों पर वाहन से वसूली हो रही है जो नियमानुकूल नहीं है। नगर आयुक्त ने बैठक में बताया कि ये स्वीकार्य योग्य नहीं है। उन्होंने चार स्टैंड संवेदक को जांच के आलोक में शॉ कोज करते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया है। चार दिनों बाद इन सभी से समीक्षा करते हुए स्पष्टीकरण के आलोक में अनुशासनिक करवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों नगर आयुक्त ने टैक्स कलेक्टर को स्टैंड पर हो रही अनियमितता की जांच के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट उन सभी से 06 दिसंबर के बाद मांगी गई थी।

नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त कुमार अनुराग की अध्यक्षता में मंगलवार को अतिक्रमण, पार्किंग, वेंडिंग ज़ोन तथा सैरात प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने, वेंडिंग गतिविधियों को व्यवस्थित करने और अवैध अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों व संबंधित सिटी मैनेजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों से हाल ही में अतिक्रमण हटाया गया है, वहाँ नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थानों की निगरानी और देखरेख नहीं की गई तो दोबारा अवैध कब्जे की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे निगम की कार्रवाई बेअसर हो जाएगी। इसके लिए सिटी मैनेजर को जिम्मेदारी तय कर कार्य योजना बनाकर इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

गौरतलब हो कि आठ स्थानों पर जिला प्रशासन व नगर निगम संयुक्त कार्रवाई में अतिक्रमण हटाया गया था। इनमें जीबी रोड, केपी रोड, रमना रोड, टावर चौक, केदार नाथ मार्केट, एपीआर मॉल, गेबाल बिगहा रोड, पीर मंसूर रोड से कोयरी बारी रोड चाँदचौरा रोड, मिर्जाग़ालिब रोड डेल्हा आसपास, सिकड़िया मोड़ आदि स्थानों के आसपास और गुरुद्वारा रोड बाटा मोड़ तक अतिक्रमण हटाए गए थे। जिसकी समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त
ने वहाँ नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करने का सिटी मैनेजर को सख्त निर्देश दिया है।

नगर आयुक्त ने हटाए गए अतिक्रमण और शहर में वेंडरों की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वेंडिंग ज़ोन को शीघ्र विकसित करने पर भी जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी वेंडरों को निर्धारित वेंडिंग ज़ोन में ही स्थान कार्य करेंगे और मुख्य सड़कों पर अनधिकृत वेंडिंग की अनुमति नहीं होगी।

साथ ही नगर निगम के द्वारा चिन्हित की गई वेंडिंग जॉन, पिलग्रिम अस्पताल, गांधी मैदान रोड, मिर्जाग़ालिब, बाईपास और नाजरथ स्कूल के सामने इन आदि स्थानों पर डेवेलेव करने के साथ व्यवस्थित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा बैठक में शहर में पार्किंग की बढ़ती समस्या पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने तत्काल तीन पार्किंग जॉन और डेवेलेव करने का निर्णय लिया। इनमें पीर मंसूर, गाँधी मैदान, समाहरणालय गेट टमटम स्टैंड को पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया।

नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा है कि मुख्य बाजारों, अस्पतालों, स्कूलों और व्यस्त चौक-चौराहों के आसपास पार्किंग डेवलपमेंट की योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। टाउन प्लानर को उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि चिन्हित स्थानों का स्थल निरीक्षण कर एक व्यवस्थित पार्किंग प्लान तैयार किया जाए, ताकि सड़क किनारे अनियमित पार्किंग की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

बैठक के अंत में नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था वाले शहर के निर्माण के लिए इन सभी बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई अनिवार्य है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएँ और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप परिणाम सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल |