मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक अस्पताल में भर्ती

On: Tuesday, September 9, 2025 5:15 PM

टिकारी संवाददाता: बाइक के धक्के से घायल हुए वृद्ध की मौत इलाज के क्रम में हो गई। घटना मंगलवार की देर रात नौ बजे की है। मृतक की पहचान जयनन्दन बिगहा ग्राम के रहने वाले 60 वर्षीय दशरथ राम के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दशरथ राम गांव स्थित देवी स्थान से पूजा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टिकारी की तरफ से तेज गति से आ रहा बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमे दशरथ व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलों को अनुमण्डलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में दशरथ ने दम तोड़ दिया।

वहीं घायल बाइक चालक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे स्वजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे राजद नेता सुभाष यादव व अलख देव सिंह ने घटना की जानकारी ली व पुलिस से कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक शव अस्पताल में पड़ा था वहीं घायल बाइक चालक भी अस्पताल में इलाजरत था। मौके पर टिकारी थाना की पुलिस मामला शांत करने में जुटी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |