मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में सांसदों को अपनी-अपनी ‘लाज’ रखने की चिंता

On: Tuesday, October 15, 2024 8:07 PM

देवब्रत मंडल

बिहार के चार विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें दो गया जिले के इमामगंज (सुरक्षित) और बेलागंज(सामान्य) सीट हैं। यहां से विधायक रहे क्रमशः जीतनराम मांझी और डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव सांसद चुन लिए गए हैं। जीतनराम मांझी केंद्रीय मंत्री बन गए और सुरेंद्र यादव विपक्ष में हैं। अब इन दोनों सांसदों को अपनी अपनी सीट की ‘लाज’ बचाने की चिंता है। कहने का अर्थ है कि पार्टी के हिसाब से दोनों को इन सीटों पर जीत दर्ज कराने की चिंता है।

उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है

बता दें कि इमामगंज सीट और बेलागंज सीट पर किसी दल या गठबंधन की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। चर्चा में वैसे कई के नाम हैं। एक साल के लिए ही सही लेकिन मुकाबला महत्वपूर्ण होगा। देखा जाए तो बिहार विधानसभा का चुनाव अगले साल होना है। इन दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में जीतकर आने वाले विधायक का कार्यकाल करीब 12 महीने ही होगा। इसके बाद अगले साल होने वाले विस चुनाव में क्या होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता है लेकिन मुकाबला महत्वपूर्ण होगा।

एक पर राजद तो दूसरे पर हम(से.) का कब्जा

इन दोनों विधानसभा सीट की बात करें तो एक पर राजद तो दुसरे पर हम(से.) का कब्जा रहा है। एक तरफ जीतनराम मांझी थे तो दूसरी तरफ डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव। अब इन दोनों सीटों पर एनडीए और महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार घोषित किया जाना बाकी है।

जनसुराज की उपस्थिति से बिगड़ सकता है खेल

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व गया जिले के इन दो विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में जाने माने रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में आने की बात है। ऐसे में चुनाव काफी रोचक भी हो सकता है।

18 अक्टूबर से नामांकन दाखिल किया जाएगा

निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया है। 18 अक्टूबर से नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 28 को नामांकन पत्रों की जांच और 30 अक्टूबर को नाम वापसी की तारीख है। 13 नवंबर को वोटिंग होगा और परिणाम कहें या काउंटिंग 23 नवंबर को होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |