मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जिला स्कूल के प्रांगण में छात्रावास अधीक्षक के आवास पर चूड़ा दही सहभोज का हुआ कार्यक्रम, शामिल हुए मंत्री व पूर्व सांसद

On: Saturday, January 11, 2025 2:39 PM

देवब्रत मंडल

मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला स्कूल स्थित छात्रावास अधीक्षक वीणा देवी के आवास पर भाजपा नेता विनोद सिंह दांगी एवं वरीय चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चूड़ा-दही- तिलकुट एवं लिट्टी-चोखा सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह, राष्ट्रीय गृह विभाग कार्यसमिति सदस्य सौरभ ठाकुर, भाजपा के अध्यक्ष चिंटू सिंह, पूर्व अध्यक्ष धनराज शर्मा, हम (से) के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) राधेश्याम प्रसाद, जदयू जिला कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार दिवाकर, रालोपा युवा नेता डीके डाडेल, ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ बिहार प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दांगी, सहित एनडीए के कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से भाग लिए।

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा नेता श्री दांगी लगे हुए थे। नगर निगम से सहयोग लेकर कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई करवाया। इनके अलावा श्री दांगी के समर्थक कार्यक्रम में सहयोग करते दिखे। इस कार्यक्रम को आयोजित करने को लेकर भाजपा नेता विनोद सिंह दांगी ने कहा कि मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सामाजिक सहभोज आपसी एकता और अपनी परंपरा को कायम रखने के उद्देश्य से किया गया। जिसका कोई राजनैतिक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मंत्री श्री कुमार के अलावा पूर्व सांसद के अलावा कई और भी गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जो इस बात को परिलक्षित करता है कि हमारी भारतीय संस्कृति विविधताओं में एकता का प्रतीक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ |