मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जिला स्कूल के प्रांगण में छात्रावास अधीक्षक के आवास पर चूड़ा दही सहभोज का हुआ कार्यक्रम, शामिल हुए मंत्री व पूर्व सांसद

On: Saturday, January 11, 2025 2:39 PM

देवब्रत मंडल

मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला स्कूल स्थित छात्रावास अधीक्षक वीणा देवी के आवास पर भाजपा नेता विनोद सिंह दांगी एवं वरीय चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चूड़ा-दही- तिलकुट एवं लिट्टी-चोखा सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह, राष्ट्रीय गृह विभाग कार्यसमिति सदस्य सौरभ ठाकुर, भाजपा के अध्यक्ष चिंटू सिंह, पूर्व अध्यक्ष धनराज शर्मा, हम (से) के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) राधेश्याम प्रसाद, जदयू जिला कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार दिवाकर, रालोपा युवा नेता डीके डाडेल, ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ बिहार प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दांगी, सहित एनडीए के कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से भाग लिए।

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा नेता श्री दांगी लगे हुए थे। नगर निगम से सहयोग लेकर कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई करवाया। इनके अलावा श्री दांगी के समर्थक कार्यक्रम में सहयोग करते दिखे। इस कार्यक्रम को आयोजित करने को लेकर भाजपा नेता विनोद सिंह दांगी ने कहा कि मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सामाजिक सहभोज आपसी एकता और अपनी परंपरा को कायम रखने के उद्देश्य से किया गया। जिसका कोई राजनैतिक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मंत्री श्री कुमार के अलावा पूर्व सांसद के अलावा कई और भी गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जो इस बात को परिलक्षित करता है कि हमारी भारतीय संस्कृति विविधताओं में एकता का प्रतीक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार |