मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: रिवॉल्वर के बल पर अपराधियों ने रेलकर्मी से ऑनलाइन रुपये करवा लिया ट्रांजैक्शन, घटना ड्यूटी के दौरान मेमू शेड में हुई, देखें वीडियो

On: Wednesday, August 6, 2025 6:04 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया जंक्शन के मेमू शेड में ड्यूटी के दौरान लोको पायलट(शंटिंग) राजू कपूर एवं मैन्टेन्स स्टाफ अजित कुमार सिन्हा आदि के साथ मारपीट एवं लूट की घटना हुई है। रेलकर्मी को रिवॉल्वर का भय दिखाकर उसके मोबाइल नंबर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवा लिया गया है। पीड़ित रेलकर्मी ने अपने कार्यालय(चीफ क्रू कंट्रोलर अजय कुमार) को इस घटना की लिखित सूचना दी है। चीफ क्रू कंट्रोलर ने बताया कि पीड़ित रेलकर्मी रेल थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं।

वीडियो

उन्होंने बताया कि कल श्री कपूर के साथ कुछ मैन्टेन्स स्टाफ को मेमू शेड में ड्यूटी लगाई गई थी, जहां ड्यूटी के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़ितों को रेल थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इधर, पीड़ित रेलकर्मी और उनके सहयोगी रेलकर्मी बुधवार की सुबह गया रेल थाना पहुंचे।

यहां रेलकर्मियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया। रेलकर्मी अपनी सुरक्षा की गारंटी की मांग करते हुए रेल का चक्का जाम करने की बात कह रहे हैं। इसी बीच डीडीयू मंडल के अपर रेल मंडल प्रबंधक गया जंक्शन पर पहुंच चुके हैं।

मेमू शेड में रेलकर्मी के साथ हुई इस प्रकार लूट की घटना से रेलकर्मी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। रेलकर्मियों ने बताया कि लोको पायलट शंटिंग राजू कपूर से रिवॉल्वर के नोक पर अपराधियों ने बीस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवा लिया है एवं उनके साथ मारपीट भी की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |