मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लाव–पूरा बियर बांध: 7 साल बाद भी निर्माण नहीं, आक्रोशित किसानों ने आंदोलन का किया ऐलान

On: Sunday, September 28, 2025 3:20 PM

टिकारी संवाददाता: लंबे इंतजार के बावजूद लाव–पूरा बियर बांध निर्माण कार्य शुरू न होने से क्षेत्र के किसानों में गहरा असंतोष है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को टिकारी प्रखंड के लाव स्थित +2 उच्च विद्यालय परिसर में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित किसानों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के सात वर्ष बीत जाने के बावजूद परियोजना अब तक धरातल पर नहीं उतरी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा. मुंद्रिका प्रसाद नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2018 में समीक्षा यात्रा के दौरान मोरहर नदी पर दसीअईन पईन के मुहाने पर लाव–पूरा बियर बांध निर्माण की घोषणा की थी। इसके बावजूद सात साल में न तो कार्य शुरू हुआ और न ही किसानों की उम्मीदें पूरी हुईं। उन्होंने कहा कि योजना की फाइल विभिन्न दफ्तरों के चक्कर लगाती रही, लेकिन इसे अमल में नहीं लाया गया।

किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम स्थल निरीक्षण के लिए पहुंची थी और किसानों को शीघ्र कार्यारंभ का आश्वासन दिया था। लेकिन जांच के बाद भी निर्माण कार्य की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिससे किसानों में रोष और बढ़ गया है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घोषणा के बाद से न तो मुख्यमंत्री ने और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस योजना पर गंभीरता दिखाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि अब भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।

बैठक को पूर्व पंसस नरेंद्र सिंह उर्फ़ गुड्डू शर्मा, लाव पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार, सरपंच पारस प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ़ मंटू शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार दांगी, जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव, नीरज शर्मा, उत्तम कुमार और सुधीर सिंह चंद्रवंशी सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए किसानों की अगली बैठक दशहरा के बाद 5 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में लाव, पूरा और महमना पंचायत के दर्जनों गांवों के किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा | बाराचट्टी के गजरागढ़ मेले में ड्रैगन झूला कर्मी ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप | Rashan Scam Bihar: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ की आड़ में डिजिटल लूट का पर्दाफाश , मुर्दों के अंगूठे से भी निकल रहा है राशन |