मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

Tikari: अगलगी की घटना में एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख

On: Tuesday, February 4, 2025 4:08 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखण्ड अंतर्गत मुसी ग्राम स्थित रामगढ़ टोला में सोमवार की देर रात्रि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें गांव के दो घर जलकर राख हो गया। घटना में कई मुर्गी जलकर मर गई और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पंसस अमन कुमार ने बताया कि हरदेव मांझी के घर में देर रात शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। जिसके बाद पड़ोसी संजय मांझी का घर भी आग के चपेट में आ गया। घटना के बाद किसी घर में सो रहे लोग भागकर अपनी जान बचाई और मवेशी को घर से बाहर निकाला। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में घर में रखे एक लाख से अधिक की सम्पति जलकर राख हो गई। पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने सीओ एवं एसडीओ से पीड़ित दोनो परिवार को घटना में क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत सामग्री प्रदान करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: शेरघाटी में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, खलिहान में सो रहे दंपति की बेरहमी से हत्या | हम पार्टी के नेता सुरेन्द्र मांझी का महावीर कैंसर संस्थान पटना में इलाज के दौरान निधन; क्षेत्र में शोक की लहर | गया में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा बैठक, 1.32 करोड़ से अधिक की सहायता वितरित | महिलाओं की रचनात्मकता और स्वास्थ्य संवाद को समर्पित रहा मगध पुस्तक मेला का दूसरा दिन | ब्रेकिंग न्यूज़: गया के चाकंद में भीषण आगलगी, घर में झुलसकर दंपति की मौत  | बेलागंज में सख्त वाहन जांच, 10 वाहनों से ₹91 हजार का जुर्माना, कई वाहन जब्त | गया के खिजरसराय में करंट से तीन की मौत, प्रशासन ने हाईटेंशन तार टूटने की खबरों को किया खारिज | वज़ीरगंज में जीविका का रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला: 1872 युवाओं का पंजीकरण, 938 को मिला रोजगार प्रस्ताव | आरा–गढ़हनी सेक्शन में मेमू ट्रेन से ट्रैक्टर टकराया, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा | गांधी मैदान में मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज़, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया उद्घाटन |