मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

50 लाख से बनेगा कन्या विवाह मंडप, लेकिन युवाओं द्वारा सड़क और पुल की मांग पर विधायक ज्योति देवी बोलीं नहीं चाहिए आपका वोट

On: Thursday, October 2, 2025 3:05 PM

रिपोर्ट: राहुल नयन , बाराचट्टी

बाराचट्टी प्रखंड के भलूआ और पतलुका पंचायत में बुधवार को विधायक ज्योति देवी ने 50 लाख की लागत से बनने वाले कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास किया। पंचायती राज विभाग की इस योजना के तहत मंडप निर्माण के लिए 5 लाख की अग्रिम राशि भी जारी कर दी गई है। मंडप गरीब और कमजोर तबके की बेटियों के विवाह व सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध कराएगा।

लेकिन शिलान्यास समारोह का माहौल उस समय बदल गया, जब ग्रामीणों और युवाओं ने क्षेत्र की मुख्य समस्याओं—71 माइल से पिपराही तक की जर्जर सड़क और बड़की चापी में पुल निर्माण—को लेकर विधायक से सवाल दाग दिए। बरसात में इस रास्ते पर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना बेहद कठिन हो जाता है। कुछ साल पहले ट्रैक्टर से महिला को अस्पताल ले जाने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया था।

ग्रामीणों का सवाल था कि “जब सरकार आपकी है, मंत्री आपके हैं, तो वन विभाग सड़क निर्माण में क्यों रोड़े अटका रहा है?” वहीं बड़की चापी में पुल निर्माण की मांग को लेकर भी नाराजगी जताई गई। इन सवालों पर विधायक ज्योति देवी का जवाब ग्रामीणों को चौंकाने वाला रहा। नाराजगी भरे लहजे में उन्होंने कहा हमें आपका वोट नहीं चाहिए। यह बयान सुनते ही सभा स्थल पर मौजूद युवाओं और ग्रामीणों में आक्रोश साफ दिखा। विधायक हाथ जोड़कर मंच से उतरीं और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं।

हालांकि, प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश यादव ने कन्या विवाह मंडप योजना को क्षेत्र के लिए “खुशखबरी” बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमापूर्ण तरीके से कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। लेकिन हकीकत यह है कि विवाह मंडप की सौगात के बीच सड़क और पुल जैसी बुनियादी जरूरतों पर विधायक की “वोट नहीं चाहिए” वाली प्रतिक्रिया अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |