मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पितृपक्ष मेला 2025: मध्य प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन सेवाएं

On: Friday, August 29, 2025 4:17 PM

गया: पितृपक्ष मेला 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने वाले तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति, जबलपुर और सोगरिया (कोटा) से गया के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से 07, 12 और 17 सितंबर को दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:30 बजे गया पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01662 गया से 10, 15 और 20 सितंबर को दोपहर 14:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन डीडीयू, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, बीना, गंज बसोदा और भोपाल पर ठहरेगी।
  • ट्रेन में AC 2 टियर – 1, AC 3 टियर – 2, स्लीपर – 13 और जनरल – 4 कोच होंगे।

जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से 09, 14 और 19 सितंबर को शाम 19:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:30 बजे गया पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01706 गया से 08, 13 और 18 सितंबर को दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन डीडीयू, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी और सिहोरा रोड पर ठहरेगी।
  • इसमें भी AC 2 टियर – 1, AC 3 टियर – 2, स्लीपर – 13 और जनरल – 4 कोच लगाए जाएंगे।

सोगरिया (कोटा)-गया-सोगरिया स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 09817 सोगरिया से 06, 13 और 20 सितंबर को रात 23:10 बजे रवाना होकर अगले दिन 23:45 बजे गया पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09818 गया से 08, 15 और 22 सितंबर को रात 01:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन डीडीयू, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, महादेव खेड़ी, अशोक नगर, गुना, रुठियाई, छबड़ा गुगोर, सालपुरा और बाराँ स्टेशनों पर ठहरेगी।
  • इसमें AC 1 टियर – 1, AC 2 टियर – 2, AC 3 टियर – 5, AC 3 इकॉनोमी – 1, स्लीपर – 7 और जनरल – 4 कोच होंगे।

रेलवे प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इन विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को पितृपक्ष मेले के दौरान बड़ी सुविधा मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |