मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: फुटओवर ब्रिज के नीचे से 84.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

On: Saturday, August 23, 2025 4:25 PM

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद शराब माफिया अपनी तस्करी की कोशिशें जारी रखे हुए हैं। इसी बीच गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए 84.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को फुटओवर ब्रिज के नीचे लावारिस हालत में रखा गया था।

घटना की पुष्टि करते हुए उपनिरीक्षक निरंजन प्रसाद ने बताया कि वे 23 अगस्त को ओ.डी. ड्यूटी में तैनात थे और वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध गतिविधियों पर निगरानी करने निकले थे। उनके साथ आरपीएफ पोस्ट गया के जवान भी मौजूद थे। जब टीम प्लेटफॉर्म संख्या-01 के नीचे फुटओवर ब्रिज पर पहुंची, तो वहाँ कई संदिग्ध बैग दिखे। यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग पर दावा नहीं किया।

शक के आधार पर जब बैगों की तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बरामदगी में शामिल है—

  • किंगफिशर बीयर (500 ml) – 130 से अधिक बोतलें
  • रॉयल स्टैग व्हिस्की (375 ml व 750 ml) – 47 बोतलें

कुल मिलाकर 84.5 लीटर अंग्रेजी शराब मिली, जिन पर “For Sale in Uttar Pradesh” और “For Sale in Jharkhand” अंकित था।

आरपीएफ ने मौके पर ही जप्ती सूची तैयार कर कार्रवाई पूरी की और बरामद शराब को थाना में सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इस कानून के तहत शराब की खरीद-बिक्री, भंडारण और सेवन करना दंडनीय अपराध है। ऐसे में गया जंक्शन से बरामद यह बड़ी खेप इस बात का संकेत है कि तस्कर अब भी राज्य में शराब खपाने की फिराक में सक्रिय हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद |