मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज के नीचे डरी-सहमी बैठी थी बालिग लड़की, फिर आरपीएफ ने जो किया…

On: Sunday, August 17, 2025 7:51 AM

✍️ देवब्रत मंडल

गयाजी: गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत त्वरित कार्रवाई कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। आरपीएफ ने घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची एक 18 वर्षीय बालिग लड़की को सुरक्षित परिजनों को सौंपकर संभावित अनहोनी को टाल दिया।

रविवार 17 अगस्त को सहायक उप-निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला और उप-निरीक्षक धीरेंद्र कुमार प्लेटफॉर्म संख्या 06/07 पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान मिडिल फुटओवर ब्रिज के नीचे एक युवती डरी-सहमी बैठी मिली। संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम और पहचान बताते हुए कहा कि वह गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के डिधौरा गांव की रहने वाली है और उम्र लगभग 18 वर्ष है।

लड़की ने बताया कि घर पर माता-पिता की डांट-फटकार से वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी कारण बिना किसी को बताए घर से निकल आई थी। उसने आगे बताया कि उसका इरादा अपने बड़े भाई के पास देहरादून जाने का था।

आरपीएफ ने बरती संवेदनशीलता

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने तुरंत महिला प्रधान आरक्षी इन्दु सिन्हा को बुलाया। उन्होंने युवती को भरोसा दिलाया और सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट लाया। इसके बाद युवती के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही उसके माता-पिता आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। आरपीएफ अधिकारियों ने परामर्श देने के बाद लड़की को सकुशल माता-पिता के हवाले कर दिया।

ऑपरेशन डिग्निटी की भूमिका

आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन डिग्निटी का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना तथा उन्हें अपराध या तस्करी जैसी घटनाओं से बचाना है। गया जंक्शन पर हुई यह कार्रवाई इस अभियान की सफलता का एक और उदाहरण बनी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा | बाराचट्टी के गजरागढ़ मेले में ड्रैगन झूला कर्मी ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप | Rashan Scam Bihar: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ की आड़ में डिजिटल लूट का पर्दाफाश , मुर्दों के अंगूठे से भी निकल रहा है राशन |