मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-दिल्ली और गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

On: Wednesday, August 20, 2025 3:17 PM

✍️ देवब्रत मंडल

यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने गया से दिल्ली और आनंद विहार के बीच संचालित हो रही कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने जानकारी दी कि यह विस्तार रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

विस्तार का विवरण इस प्रकार है –

  1. गाड़ी संख्या 03697 गया-दिल्ली स्पेशल
    अब 23 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक रविवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के पांच दिन गया से चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 03698 दिल्ली-गया स्पेशल
    अब 24 अगस्त 2025 से 16 सितंबर 2025 तक सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के पांच दिन आनंद विहार से चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल
    इस ट्रेन के परिचालन अवधि में एक फेरा और जोड़ा गया है, जिसके तहत यह 24 अगस्त 2025 (रविवार) को भी गया से चलेगी।
  4. गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल
    इस ट्रेन का भी एक फेरा बढ़ाया गया है, जिसके तहत यह 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को आनंद विहार से चलेगी।

रेलवे ने कहा है कि इस विस्तार से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और त्योहारी सीजन में यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |