मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चाकंद स्पॉटिंग क्लब की स्वर्ण जयंती पर फुटबॉल टूर्नामेंट: मगध इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में चाकंद को हराया

On: Sunday, January 12, 2025 4:28 PM

चाकंद स्पॉटिंग क्लब के पचासवें वर्षगांठ पर चाकंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में गया शहर के चर्चित चिकित्सक डॉ नवनीत निश्चल और डॉ नीरज कुमार उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का शुभारंभ चाकंद स्पॉटिंग क्लब के संस्थापक स्व जनार्दन शर्मा, सदस्य स्व मास्टर एहसान एवं स्व राकेश कुमार के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर और राष्ट्रगान के साथ शुरू किया गया। उसके उपरांत आगत अतिथियों ने खेल मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल टूर्नामेंट चाकंद स्पॉटिंग क्लब और मगध इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें मगध इलेवन ने चाकंद स्पॉटिंग क्लब को 3 – 1 से पराजित किया। खेल के दौरान रेफरी के रूप में मो शकील अहमद ने खिलाड़ियों में अनुशासन बनाए रखा। खेल के समापन के उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा रनर और विनर टिम को कप और मैडल देकर पुरस्कृत किया।

उपस्थित खेल प्रेमियों, दर्शकों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ नवनीत निश्चल ने कहा कि खेल के आयोजन से एक तो सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। वहीं दूसरी ओर सेहत को दुरूस्त रखने में भी सहायक साबित होता है। चाकंद स्पॉटिंग क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर लगभग मृतप्रायः हो चुके खेल फुटबॉल को जीवंत रखने का काम कर रहा है। वहीं अपने संबोधन में चिकित्सक डॉ नीरज कुमार ने कहा कि खेल से जहां बच्चों में मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय बनाता है साथ हीं अभिभावकों में एक अलग संचार पैदा करता है। कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ट नेता महेश शर्मा, पूर्व शिक्षक शियाशरण सिंह, पूर्व जिला परिषद नागेन्द्र सिंह, डॉ फहद सिद्दीकी, युवा सामाजिक कार्यकर्ता रॉकी यादव, नगर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजिनी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान चाकंद स्पोर्टिन क्लब के कोषाध्यक्ष शशिभूषण सिंह एवं पप्पू सिंह के द्वारा आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बुक्के देकर सम्मानित किया। मौके पर संजू साव, खालिद अहमद, भाजपा नेता राजेंद्र राम, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, सतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा |