मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी प्रखंड के जदयू नेता पर सहकारिता कार्यालय में जानलेवा हमला, थाने में पहुंच कर बचाई अपनी जान

On: Tuesday, September 24, 2024 2:52 PM

देवब्रत मंडल

मंगलवार को टिकारी प्रखंड के भोरी पंचायत के रहने वाले जदयू महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा दत्त कुमार के साथ सिविल लाइन थाना अंतर्गत सहकारिता ऑफिस के पास अपराधियों द्वारा बेहरहमी से जानलेवा हमला कर पूरी तरह से घायल कर दिया गया है। जिससे जेपीएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना को अंजाम देने वाले ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मार देने की भी धमकी दिया। उन्होंने बताया कि लहूलुहान अवस्था में वे किसी तरह अपनी जान बचाकर सिविल लाइन थाना के अंदर पहुंच गए।

इस घटना की जानकारी देते हुए जनता दल यू अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि जब इस बात की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने एसएसपी अशीष भारती से बात कर अविलंब अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तार करने की मांग की है। डॉ. कुमार ने कहा कि पीड़ित मुखिया दुर्गा दत्त कुमार पंचायत के पैक्स काम के लेकर सहकारिता विभाग में आए हुए थे। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा मारकर जख्मी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध पीड़ित ने सिविल लाइन थाना में आवेदन दे दिया है। इधर, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |