मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया बार एसोसिएशन की आठ वर्षों से चुनाव नहीं हुआ, वर्तमान कमेटी को भंग करने की मांग, तीन सौ अधिवक्ताओं ने लिखा पत्र

On: Sunday, October 6, 2024 2:40 PM

देवब्रत मंडल

गया बार एसोसिएशन, गया के 300 अधिवक्ता सदस्यों ने गया बार एसोसिएशन के सचिव को एक पत्र लिखकर सदस्यों की आम बैठक बुलाकर वर्तमान कमिटी को भंग करने और आम चुनाव की घोषणा करने की मांग की है।

2016-18 सत्र के लिए हुए चुनाव के बाद नहीं हुए चुनाव

अधिवक्ताओं ने सचिव को सौंपे पत्र में कहा है कि गया बार एसोसिएशन की वर्तमान कमिटी के गठन, गया बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा की गयी चयन के अनुकूल सत्र 2016-18 के लिए की गयी थी। पूर्व की परम्परा के मुताबिक एसोसिएशन के प्रशासनिक कमिटी के सदस्यों का चुनाव एक वर्ष के लिए की जाती थी, परंतु बाद में बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना के द्वारा दिए गये नियमन के अनुकूल, सत्र की अवधि दो वर्षों के लिए की गयी। आगे कहा है कि बिहार स्टेट बार कॉसिल, पटना द्वारा दिए गये नियमों के अनुकूल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव का चुनाव दो वर्षों के लिए की जाती रही है,

आठ वर्षों से लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया

परन्तु वर्तमान कमिटी, द्वारा विगत 8 वर्षों में आज तक गया बार एसोसिएशन के सदस्यों की कोई आम बैठक तक नही बुलायी गयी। साथ ही पूर्व के परम्परा के मुताबिक कमिटी को एसोसिएशन के आमदनी खर्च का लेखा-जोखा एसोसिएशन के सदस्यों के समक्ष प्रत्येक वर्ष देने की परम्परा रही है, परन्तु वर्तमान कमिटी द्वारा विगत 8 वर्षों से एसोसिएशन के आमदनी खर्च का कोई लेखा-जोखा आम बैठक बुलाकर नहीं दी गयी। जिसे अधिवक्ताओं ने शर्मनाक विषय बताया है।

चुनाव की प्रक्रिया को शिथिल करने का आरोप

आगे लिखा गया है कि बिहार स्टेट बार कॉसिल, पटना के द्वारा यह नियमन प्रस्तावित है कि कोई भी सचिव और अध्यक्ष लगातार दो चुनाव के उपरांत तीसरे सत्र के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते है, परन्तु वर्तमान कमिटी द्वारा चुनाव लड़ना, संचालन कराना तो दूर, चुनाव की प्रक्रिया को शिथिल कर आजीवन कमिटी को बनाये रखना चाहते हैं। जिसका परिणाम है कि विगत चार सत्र बीत जाने के उपरांत भी चुनाव कराना तो दूर रहा, चुनाव की घोषणा तक नहीं की गयी।

कानूनसम्मत कार्रवाई एवं आंदोलन की घोषणा

ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं ने कहा कि हमलोग बार एसोसिएशन के सदस्य व्यथित होकर यह आवेदन दे रहे है कि इस अनियमित व्यवस्था को अविलंब भंग कर गया बार एसोसिएशन के सदस्यों की आम बैठक एक सप्ताह के अन्दर बुलाकर चुनाव की घोषणा करने की कृपा करें। अन्यथा गया बार एसोसिएशन के सदस्य कानून सम्मत कार्रवाई करने तथा आपेक्षित आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस |