मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बालू माफियाओं को लेकर जिला प्रशासन ने दिखाया दम, बालू माफियाओं के गढ़ बन चुके तितोईया बालू घाट से 11 ट्रैक्टर जब्त

On: Saturday, February 3, 2024 3:23 PM

गया: जिले में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ ने जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने ज़िले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एव खनिज विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आज विशेष अभियान के तहत अवैध बालू खनन / उठाव/परिचालन का जाँच एवं छापामारी किया जाए। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधगया थाना क्षेत्र के तितोयिया बालू घाट से 11 ट्रैक्टर को जब्त किया है। ज्ञात हो बोधगया थाना क्षेत्र के तितोयिया घाट से बड़े पैमाने पर बालू की अवैध उत्खनन किया जा रहा था। हालांकि इस घाट पर पुलिस के द्वारा पहले भी छापेमारी अभियान चलाया गया था।

इसके अलावे 12 अन्य स्थानों पर भी छापेमारी किया गया है। इस छापेमारी के दौरान कुल 16 वाहन जब्त किये गए है। उसमें 1500 सीएफटी बालू एव 800 सीएफटी गिट्टी की मात्रा है। वहीं एक की गिरफ्तारी भी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि आज की छापेमारी अभियान में कुल 5 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |