मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भ्रष्टाचार और विकास की उपेक्षा पर फूटा आक्रोश, टिकारी में धरना प्रदर्शन

On: Tuesday, September 16, 2025 2:43 AM

टिकारी संवाददाता: 10 सूत्री मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए समाधान की गुहार लगाई। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार से आम लोग त्राहिमाम कर रहे है। लेकिन जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि मौन है।

वक्ताओं ने धरना के माध्यम से टिकारी को रेल लाइन से जोड़ने, ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, व्यवहार न्यायालय व जेल का निर्माण करने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने आदि की मांग की। धरना के बाद एक शिष्टमंडल एसडीओ से मिलकर मुख्यमंत्री एव प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा। धरनार्थियों ने उत्तर कोयल नहर को मोरहर नदी से जोड़कर चालू करने, किला के चारों ओर विशाल जलाशय रकवा को नौका बिहार के रूप में विकसित करने, सभी तरह के पारंपरिक जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त एवं उड़ाही करने आदि की जोरदार ढंग से मांग की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मो.जफर बारी अंसारी उर्फ छोटु मियां के साथ भारतीय रेल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, राधा विश्वकर्मा, अजय सिंह, पूनम कुमारी, सुनील यादव, साकेत कुमार, रंजीत कुमार, ममता कुशवाहा, ओम प्रकाश कुमार आदि कई लोगों ने संबोधित किया। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |