मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टेउसा बाजार में स्वास्थ्य केंद्र की मांग तेज, टेउसा समाज विकास संगठन चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने किया बैठक

On: Saturday, September 28, 2024 2:20 PM


टेउसा समाज विकास संगठन चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने टेउसा बाजार में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता पर जोर दिया है। उनका कहना है कि यह बाजार आसपास के 40 गांवों का केंद्र बिंदु है और यहां की घनी आबादी को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इलाज के अभाव में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, खासकर उन लोगों की, जो आर्थिक तंगी के कारण सही समय पर इलाज नहीं करा पाते।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि टेउसा में जल्द ही सूर्यनारायण मनोकामना मंदिर के चारों ओर छठ घाट का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी प्रकार, अगर स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होती है तो यह जनहित में एक बहुत बड़ी पहल होगी, जिससे इलाके की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष छोटू चौधरी ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता यहां के लोगों की सबसे बड़ी जरूरत है।” कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता जताई और कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी, लक्ष्मण साव, अनिल चौधरी, डबलू कुमार, जर्मनी पासवान, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार दांगी, लालबाबू चौधरी, चंदन साव, प्रभात साव, सुरज कमल, सागर कुमार, रोहित पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |