मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर सीयूएसबी टीम का ग्रामीण संपर्क अभियान

On: Tuesday, January 21, 2025 2:31 PM

टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के टीम स्माइल द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस सप्ताह के तहत फतेहपुर एवं आसपास क्षेत्रों में ग्रामीण संपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत छात्रों ने मध्य विद्यालय फ़तेहपुर-नेपा एवम फ़तेहपुर गांव में जागरुकता पदयात्रा किया। इस क्रम में छात्रों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें मतदान प्रक्रिया, उसके महत्व और अपने अधिकारों का प्रयोग करने की जानकारी दी। वहीं बच्चो के बीच एक माक चुनाव का भी अयोज़न किया गया। जिसमे बच्चों ने चुनावी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. प्रणव कुमार ने छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में प्रो. प्रवीण कुमार, डा. अभय कुमार, डा. पवन कुमार सिंह, डा. कुमारी नीतू और डा. जोगिंदर सिंह चौहान आदि अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में सत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। टीम स्माइल के सदस्य अतुल, आशीष, सूरज आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस |