मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चैता में विकास शिविर का आयोजन, आवेदकों की जुटी भीड़

On: Wednesday, April 9, 2025 4:01 PM

टिकारी संवाददाता: चैता में बुधवार को अनुमंडल प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आपूर्ति, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, आरटीपीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, जीविका आदि विभागों का स्टॉल लगाया गया। शिविर तीन पंचायत क्रमश डिहुरा, केसपा और संडा के लिए लगाया गया था। शिविर में क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं का लाभ योग्य और पात्र लाभुकों को दिया जाना है। बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि कैंप में जन्म प्रमाण पत्र के लिए 31, जाति प्रमाण पत्र के लिए 59, आय के लिए 16, आवास योजना के लिए 16, राशन कार्ड के लिए 9 और पेंशन के लिए दो समेत कुल 133 आवेदन प्राप्त हुआ है। हेल्थ मैनेजर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 74 मरीज का इलाज किया गया। दवाई का वितरण किया। विधायक समेत आम लोगों का शुगर, बीपी की जांच की गई। इस मौके पर सीओ मयंक शेखर, पीओ निरंजन कुमार, एमओ आदि मौजू थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |