मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीपीएम का एलान: बिहार की 243 सीटों पर महागठबंधन के लिए सक्रियता से करेगा कार्य

On: Wednesday, August 20, 2025 3:31 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गया जिला कमिटी की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड रविन्द्र सिंह ने की। इस दौरान पार्टी ने घोषणा की कि गया समेत पूरे बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के पक्ष में सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि गया जिले के महादलितों, गरीबों और भूमिहीन महिलाओं को सीलिंग वाली जमीन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

बैठक में जिला सचिव पारस नाथ सिंह, वरिष्ठ नेता रामखेलावन दास, अजय बर्मा, रामवृक्ष दास, कारू पासवान, अरविंद सिंह, कपिल देव, सत्येंद्र सिंह, जयवर्धन कुमार, कुन्ती देवी, इंतियाज अहमद, शमीम अहमद सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं गया जिला प्रभारी रामपरी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा संचालित मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया आम जनता के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत करीब 65 लाख गरीब, अल्पसंख्यक और महिला मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। सीपीएम नेता ने कहा कि इसके खिलाफ पार्टी देशव्यापी आंदोलन चला रही है और मोदी सरकार को यह निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि इंडिया गठबंधन द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही ‘वोट अधिकार यात्रा’ को बिहार में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। नेताओं ने कहा कि सभाओं में लाखों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि इस बार बिहार की जनता नीतीश-मोदी की डबल इंजन सरकार को सत्ता से बाहर कर महागठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |