मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

14 साल से फरार हत्या के आरोपी भाकपा माले नेता सुजीत दास गिरफ्तार

On: Thursday, February 27, 2025 4:05 PM

बेलागंज। एसटीएफ और बेलागंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 14 साल से फरार हत्या के आरोपी भाकपा माले नेता सुजीत दास को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मोहनपुर थाना क्षेत्र से दबोचा गया, जहां वह पार्टी के लिए चंदा वसूली कर रहा था।

हत्या के बाद से था फरार

थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि 2011 में थाना क्षेत्र के डरमा फतेहपुर निवासी मनीष शर्मा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से 10 आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके थे। लेकिन मुख्य आरोपी सुजीत दास हत्या के बाद से ही लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि सुजीत दास मोहनपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय है और भाकपा माले के लिए चंदा वसूली कर रहा है।

इसके बाद एसटीएफ और बेलागंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |