MAGADH
रूपसपुर में 29 साल से गूँज रहे माँ दुर्गा के जयकारे: महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन
गया के टेकारी प्रखंड स्थित रूपसपुर गाँव में 1996 से चली आ रही माँ दुर्गा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी जारी रही। महानवमी पर आचार्य रिंकू पंडित के सान्निध्य में विधिवत हवन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
डीडीयू मंडल के DRM उदय सिंह मीना ने गया जंक्शन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रतीक्षालयों और यात्री आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया। पर्व-त्योहारों में संभावित भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता और बेहतर यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस
गया जिले के अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार से 9 वर्षीय सन्नी कुमार रविवार शाम करीब 4 बजे से लापता है। अतरी थाना पुलिस CCTV फुटेज की मदद से बच्चे की तलाश कर रही है। परिजनों ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन
गया के टिकारी स्थित केसपा गांव में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा 'मां तारा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। मंत्री संतोष कुमार सुमन ने इसका उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विकास की नई उम्मीदें जगी हैं।
उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प
कोंच प्रखंड के चबूरा गांव में आयोजित उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा के तीसरे सम्मेलन में किसानों ने खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर अपने आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया है।
गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा
गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF और GRP की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 22 हजार रुपये कीमत का Vivo Y11 5G मोबाइल बरामद हुआ।
चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द
भारतीय रेलवे के 'ऑपरेशन अमानत' के तहत गया आरपीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुंबई मेल में छूटे एक यात्री के 15 हजार रुपये के मोबाइल को खोजकर उसे सुरक्षित वापस लौटा दिया है।
गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात
गया के कटारी स्थित प्रगति केंद्र में गैलेंट इंडिया फाउंडेशन ने भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया। बच्चियों को उपहार व पाठ्य सामग्री भेंट कर महिला सशक्तिकरण और शिक्षा का बड़ा संदेश दिया गया। निःशुल्क शिक्षा देने वाली शिक्षिका प्रियंका कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
गया के अतरी प्रखंड स्थित टेउसा बाजार में पहली बार मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बने भव्य पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी
बेलागंज में बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव का भव्य उद्घाटन हुआ। एक तरफ जहां विधानसभा अध्यक्ष ने विकास के दावे किए, वहीं पूर्व लोकायुक्त ने अधूरे निर्माण और खाली कुर्सियों को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा।
















